Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या
Uttar Pradesh

मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेटे ने खोया आपा; ईंट से कूचकर प्रेमी की हत्या

By Samsul HaqueMay 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में हुई एक युवक की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि एक बेटे ने ही अपनी मां के प्रेमी की सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दी। मुख्य आरोपी अनिल यादव ने अपने एक नाबालिग रिश्तेदार के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था।

आंखों के सामने देखा तो ठान ली मौत

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद के अनुसार, मृतक सूरज और आरोपी अनिल यादव की मां के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। करीब दो महीने पहले अनिल ने अपनी मां और सूरज को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद से ही वह बदले की आग में जल रहा था। अनिल ने सूरज को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन उसके न मानने पर अनिल ने उसे रास्ते से हटाने की खूनी साजिश रच डाली।

शराब पिलाने के बहाने बाग में बुलाया

वारदात वाली रात यानी 8 मई को, आरोपियों ने सूरज को फोन कर शराब पीने के बहाने गांव के बाहर एक सुनसान आम के बाग में बुलाया। जब सूरज नशे में धुत हो गया, तो अनिल ने चापड़ से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे सूरज को आरोपियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और ईंटों से सिर कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के सामने ही तमाशा देख रहा था कातिल

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि कत्ल के बाद आरोपियों ने बड़ी चालाकी से अपने खून से सने कपड़े धोए और एक शादी समारोह में शामिल हो गए ताकि किसी को शक न हो। अगले दिन जब पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही थी, तब मुख्य आरोपी अनिल वहीं भीड़ में खड़ा होकर पुलिस की हर गतिविधि देख रहा था।

तकनीकी सर्विलांस ने ऐसे पकड़ा गुनाह

पुलिस ने इलाके के करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मृतक के लूटे हुए आईफोन को ट्रैक करना शुरू किया। डिजिटल साक्ष्यों और लोकेशन की मदद से पुलिस हत्यारों के गिरेबान तक पहुंच गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल और उसके नाबालिग साथी (9वीं का छात्र) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लखनऊ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो यात्री ने फैला दी बम की खौफनाक अफवाह!

June 16, 2026

वाराणसी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का बड़ा धमाका: 7 असलहा तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

मुजफ्फरनगर अस्पताल में खौफनाक कांड: लाइट जाते ही मासूम को कुत्तों ने नोंचा

June 15, 2026

RECENT ADDA.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

गर्मी में बाहर के खाने को कहें ‘ना’, घर पर बनाएं चटपटा और सेहतमंद अचारी आलू

June 17, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.