Bokaro News: बोकारो पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी साबित की है। सेक्टर-12 थाना पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से 24 दिन पहले गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया।

सेक्टर-12 थाना से मिली जानकारी के अनुसार, 15.06.2026 को सेक्टर 12/D क्वाटर नं. 2013 निवासी राजेश कुमार पिता स्व. आनंदी मंडल का MOTOROLA मॉडल XT2343-5* मोबाइल गुम हो गया था। इस संबंध में राजेश कुमार ने सेक्टर-12 थाना में लिखित आवेदन दिया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक, बोकारो* के निर्देश पर थाना प्रभारी ने तकनीकी शाखा से संपर्क किया। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को बरामद कर लिया।

*09.07.2026* को पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार बरामद *MOTOROLA XT2343-5* मोबाइल को आवेदक राजेश कुमार को वापस सौंपा गया। मोबाइल वापस पाकर राजेश कुमार ने बोकारो पुलिस और सेक्टर-12 थाना की पूरी टीम का आभार जताया।

सेक्टर-12 थाना प्रभारी ने बताया कि नागरिकों से अपील है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में आवेदन दें। तकनीकी शाखा की मदद से जल्द बरामदगी संभव है।

Share.
Exit mobile version