फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

कर्नाटक में लोकायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई: आय से अधिक संपत्ति के मामलों में सात सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

India News: कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोकायुक्त ने गुरुवार को राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया। बेंगलुरु सहित छह जिलों में सरकारी अधिकारियों के 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इन अधिकारियों पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोकायुक्त ने गुरुवार को राज्यव्यापी छापेमारी अभियान चलाया। बेंगलुरु सहित छह जिलों में सरकारी अधिकारियों के 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इन अधिकारियों पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का संदेह है।

लोकायुक्त अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार यह छापेमारी विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई, और इसका उद्देश्य सरकारी तंत्र में जड़ जमा चुके भ्रष्टाचार को उजागर करना है। लोकायुक्त ने बेंगलुरु शहर और जिले के 12 स्थानों समेत तुमकुरु में 7 स्थानों पर, यादगीर में 5 स्थानों पर, मंगलुरु में 4 स्थानों पर और विजयपुरा में 4 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की है।

किन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई?

मुरली टी.वी. – अतिरिक्त निदेशक, शहरी और ग्रामीण नियोजन निदेशालय
एच.आर. नटराज – कानूनी माप विज्ञान निरीक्षक, बेंगलुरु
अनंत कुमार – द्वितीय श्रेणी सहायक, तालुक कार्यालय, होसकोटे
राजशेखर – परियोजना निदेशक, निर्मिति केंद्र, तुमकुरु
मंजूनाथ – सर्वेक्षण पर्यवेक्षक, दक्षिण कन्नड़
रेणुका सतरले – अधिकारी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर अभिवृद्धि निगम, विजयपुरा
उमाकांत – अधिकारी, शाहपुर तालुक, यादगीर

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, इन अधिकारियों से जुड़े परिसरों में बड़े पैमाने पर कीमती दस्तावेज़, आभूषण, संपत्ति के कागजात, और वाहन आदि जब्त किए गए हैं। यहां बताते चलें कि लोकायुक्त की यह कार्रवाई 8 मई को हुई छापेमारी की श्रृंखला का ही हिस्सा है, जब चार अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए थे और करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई थी। उस वक्त भी आय से अधिक संपत्ति के मामलों में मकान, प्लॉट, गहने और लग्ज़री गाड़ियाँ बरामद हुई थीं। लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, इन मामलों की जांच गहराई से जारी है और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram