फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लोहरदगा में स्थापना दिवस की तैयारी पूरी, मंत्री शिल्पी नेहा रहेंगी मुख्य अतिथि

Lohardaga News: लोहरदगा में राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने समाहरणालय सभाकक्ष में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Lohardaga News: लोहरदगा में राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने समाहरणालय सभाकक्ष में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के सामने वाले मैदान में विकास मेला के रूप में किया जाएगा। इस मेले में कुल 22 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, कल्याण, नगर परिषद, परिवहन, उद्योग, खेल, सामाजिक सुरक्षा, बैंक और हिण्डाल्को जैसी संस्थाएँ शामिल होंगी। सभी स्टॉल स्थानीय स्तर पर मौजूद संस्थानों द्वारा लगाए जाएंगे।

विभिन्न विभागों को मिले खास निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागवार निर्देश भी दिए। कृषि विभाग को टपक सिंचाई का मॉडल प्रदर्शित करना है और बीज वितरण की तैयारी रखनी है। भूमि संरक्षण विभाग को ट्रैक्टर और पंप सेट वितरण करने का निर्देश दिया गया। हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज को जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह जेएसएलपीएस बांस और दोना-पत्तल से बने उत्पाद प्रदर्शित करेगा और सीआईएफ फंड वितरण के लिए चयनित स्वयं सहायता समूहों को शामिल करेगा। शिक्षा विभाग सीएम उत्कृष्ट विद्यालय का मॉडल प्रदर्शित करेगा और छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था भी दिखाएगा। नगर परिषद को कचरा प्रबंधन से जुड़े मॉडल लगाने का निर्देश मिला है, जबकि परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित स्टॉल लगाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण का जिम्मा भवन प्रमंडल को सौंपा गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एडीएम जितेंद्र मुंडा, डीएसपी समीर तिर्की और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram