Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | रांची में चौकीदार सीधी नियुक्ति प्रक्रिया तेज, प्रमाण पत्रों की जांच की सूची वेबसाइट पर जारी
#Trending

रांची में चौकीदार सीधी नियुक्ति प्रक्रिया तेज, प्रमाण पत्रों की जांच की सूची वेबसाइट पर जारी

14 जून से प्रमाण पत्र व स्वास्थ्य जांच शुरू
By Muzaffar HussainJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : चौकीदार सीधी नियुक्ति परीक्षा को लेकर रांची जिला प्रशासन की ओर से चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस क्रम में दिनांक 06 जून 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर, एडीएम (नक्सल) सुदर्शन मुर्मू, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, उप समाहर्ता विवेक कुमार सुमन और जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 24 मई से 26 मई 2025 तक संपन्न हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़ एवं माप) के पश्चात अब प्रमाण-पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अभ्यर्थियों की सूची रांची जिले की आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in पर प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची केवल प्रमाण-पत्र जांच हेतु है, न कि अंतिम चयन सूची।

गृह विभाग, झारखंड की अधिसूचना संख्या 2032, दिनांक 07.04.2015 के अनुसार, चौकीदार संवर्ग के लिए निर्धारित नियमावली के तहत सभी आवश्यक योग्यताओं की पूर्ति आवश्यक है। इसमें शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संबंधित बीट क्षेत्र का स्थायी निवासी होना भी अनिवार्य है। यदि किसी भी स्तर पर अर्हता की त्रुटि पाई जाती है, तो चयन समिति को उस अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द या संशोधित करने का पूर्ण अधिकार होगा।

अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों की जांच 14 जून 2025 को रांची समाहरणालय के ब्लॉक “बी” के कक्ष संख्या 505 में की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मैट्रिक अंकपत्र व प्रमाण पत्र), जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र तथा इन सभी की दो-दो स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियाँ अनिवार्य रूप से लानी होंगी।

प्रमाण-पत्रों की जांच के पश्चात सभी योग्य अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण सदर अस्पताल, रांची में किया जाएगा। प्रमाण-पत्र एवं स्वास्थ्य जांच के उपरांत ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Chowkidar Certificate Check Chowkidar Health Check 2025 Jharkhand Chowkidar Recruitment Process Ranchi Chowkidar Recruitment 2025 ranchi.nic.in Chowkidar List ranchi.nic.in चौकीदार सूची चौकीदार प्रमाण पत्र जांच चौकीदार स्वास्थ्य जांच 2025 झारखंड चौकीदार भर्ती प्रक्रिया रांची चौकीदार नियुक्ति 2025
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.