फॉण्ट कनवर्टर NEW

थाने से फरार कैदी पर गिरी गाज! थाना प्रभारी लाइन हाजिर, OD पदाधिकारी सस्पेंड

Jharkhand News: रामगढ़ थाना से फरार हुए बंदी आफताब अंसारी के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर IG क्रांति कुमार गड़िदेशी के सख्त रुख के बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी डॉ प्रमोद

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: रामगढ़ थाना से फरार हुए बंदी आफताब अंसारी के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले को लेकर IG क्रांति कुमार गड़िदेशी के सख्त रुख के बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, ओडी पदाधिकारी सलीमुद्दीन खां को निलंबित कर दिया गया है।

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात दो गृहरक्षकों — अजय करमाली और नीमा चंद्र महतो को भी सेवा से मुक्त कर दिया गया है। अधिकारियों की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी अजय कुमार ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दे दिया है।

बता दें कि आफताब अंसारी थाने में बंद था और वहां से वह फरार हो गया। इसके बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। फरारी के मामले में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए यह कड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी ने रविवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी और साफ किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram