फॉण्ट कनवर्टर NEW

1939 का अनसुलझा केस: 5 साल की बच्ची हुई गर्भवती, 85 साल बाद भी सस्पेंस

Interesting News: दक्षिण अमेरिका के पेरू देश के एंडीज पर्वत श्रृंखला के एक छोटे से गांव में करीब 85 साल पहले घटी एक ऐसी घटना जो आज भी मानव समाज के लिए एक दर्दनाक पहेली बनी हुई है। बात है लीना मार्सेला मेदिना की, जिसने

अपनी भाषा में पढ़ें

Interesting News: दक्षिण अमेरिका के पेरू देश के एंडीज पर्वत श्रृंखला के एक छोटे से गांव में करीब 85 साल पहले घटी एक ऐसी घटना जो आज भी मानव समाज के लिए एक दर्दनाक पहेली बनी हुई है। बात है लीना मार्सेला मेदिना की, जिसने मात्र 5 साल 7 महीने की उम्र में एक बच्चे को जन्म देकर पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। यह घटना 1939 में घटित हुई थी और लीना के नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की माँ बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

लीना का परिवार बेहद गरीबी में जीवन बिता रहा था। जब छोटी-सी लीना का पेट धीरे-धीरे बढ़ने लगा, तो गांव के लोग इसे कोई धार्मिक चमत्कार या “सूर्य देवता” का आशीर्वाद मानने लगे। परिवार ने इसे बुरी आत्मा का असर समझकर ओझा-गुनियों के चक्कर भी लगाए।

जांच में खुलासा: 5 साल की बच्ची थी 7 महीने की गर्भवती

जब लीना के पिता अंततः उसे अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों को पहले लगा कि यह ट्यूमर का मामला है। लेकिन जांच में पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती थी! यह जानकर पूरा मेडिकल स्टाफ सन्न रह गया कि महज 5 साल की बच्ची गर्भवती कैसे हो सकती है। मेडिकल रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि लीना को असामान्य रूप से बहुत जल्दी यौवन प्राप्त हो गया था और उसके प्रजनन अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे, जिसने इस असंभव लगने वाली घटना को संभव बना दिया।

14 मई 1939 को लीना ने सर्जरी (सिजेरियन) के माध्यम से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिसका वजन लगभग 2.7 किलोग्राम था। बच्चे का नाम गेरार्डो रखा गया। गेरार्डो को पाला गया और उसे बताया गया कि लीना उसकी बहन है। 10 साल की उम्र में उसे सच पता चला। दुःखद यह है कि गेरार्डो की 1979 में 40 वर्ष की आयु में अस्थि मज्जा रोग से मौत हो गई।

सबसे बड़ा और अनुत्तरित सवाल जिसने इस केस को एक रहस्य बना दिया, वह था बच्चे का पिता कौन था? शक के आधार पर लीना के पिता को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सबूत न मिलने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। चाचा, भाई और यहाँ तक कि परिवार के माली पर भी संदेह हुआ। माली, हालांकि, गर्भवस्था सार्वजनिक होने के बाद अचानक गायब हो गया, जिससे रहस्य और गहरा हो गया। 85 साल बाद भी इस अपराध का अपराधी कौन था, यह सवाल अनुत्तरित है, जो विज्ञान के लिए आश्चर्य और मानव समाज के लिए एक दर्दनाक सच्चाई बना हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram