फॉण्ट कनवर्टर NEW

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो का व्याख्यान, कहा पटेल का योगदान संविधान के इतिहास में अमूल्य

Ranchi : नई दिल्ली स्थित दिल्ली विधानसभा में रविवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी हिस्सा लिया। यह सम्मेलन वीर विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : नई दिल्ली स्थित दिल्ली विधानसभा में रविवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन की शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने भी हिस्सा लिया। यह सम्मेलन वीर विट्ठलभाई पटेल के केंद्रीय विधानसभा अध्यक्ष बनने के 100 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित किया गया है।

सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हुए। रबीन्द्रनाथ महतो ने अपने व्याख्यान में भारतीय संविधान के निर्माण और विधायी संस्थाओं के स्वरूप निर्धारण में विट्ठलभाई पटेल के योगदान को विस्तार से रखा। इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। हालांकि, झारखंड विधानसभा का सत्र जारी होने के कारण महतो सम्मेलन पूरा होने से पहले ही अपना व्याख्यान समाप्त कर रविवार को विमान से रांची लौट आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram