फॉण्ट कनवर्टर NEW

चुटूपालू घाटी में बड़ा हादसा : प्लास्टिक पाउडर लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत

Ranchi News : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हल्दिया से कानपुर जा रही प्लास्टिक पाउडर से लदी ट्रक (OD 29L 3912) का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर चट्टान से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटूपालू घाटी में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हल्दिया से कानपुर जा रही प्लास्टिक पाउडर से लदी ट्रक (OD 29L 3912) का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक हादसे के दौरान कूदकर फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में घाटी से गुजर रही थी, तभी अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी चट्टान से जोरदार टकरा गई और पलट गई। हादसे में खलासी ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र बोस के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर जॉनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे शव को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। हादसे के कारण रांची-पटना फोरलेन पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुटूपालू घाटी में इस तरह के हादसे आम हो गए हैं, क्योंकि यहां ट्रक और भारी वाहनों के ब्रेक फेल होने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई बार प्रशासन द्वारा सुरक्षा उपाय किए जाने की बात कही गई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि लोग प्रशासन से घाटी में बेहतर सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram