Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»प्रकृति पूजा का महापर्व: चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान में सजेगा ‘कोल्हान ब्ह रुमुल’
Jharkhand

प्रकृति पूजा का महापर्व: चाईबासा के खूंटकट्टी मैदान में सजेगा ‘कोल्हान ब्ह रुमुल’

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMarch 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa: कोल्हान क्षेत्र के आदिवासी हो समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और प्रकृति पूजा को संरक्षित तथा प्रचारित करने के उद्देश्य से 15 मार्च 2026 को खूंटकट्टी मैदान, तांबो (चाईबासा) में ‘कोल्हान ब्ह रुमुल’ सह सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कोल्हान ब्ह रुमुल आयोजन समिति की ओर से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रकृति व्याख्या केंद्र, खूंटकट्टी मैदान में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम ने की। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

आयोजन समिति के सचिव रेयांस सामड ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हो समुदाय की पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य, गीत-संगीत और बह पर्व (बाहा परब) की परंपरा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने बताया कि प्रकृति को समर्पित ब्ह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों में गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और राचा पर आधारित नृत्य और गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और विलुप्त होती परंपराओं को बचाना है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा आयोजन स्थल खूंटकट्टी मैदान से शुरू होकर तांबो चौक, गौशाला चौक, टुंगरी पोस्ट ऑफिस चौक, सदर थाना, जैन मार्केट, कोर्ट परिसर और घंटाघर होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इसके अलावा पारंपरिक नृत्य-गीत प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, लोक प्रदर्शन और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम ने कोल्हान क्षेत्र के लोगों, हो समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक अगुवाओं, युवाओं, कलाकारों, लेखकों और विभिन्न संगठनों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल और यादगार बनाया जा सके।

बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक बबलू बानरा, कार्यक्रम प्रबंधक साधु हो, सलाहकार प्रियतम प्रकाश पूरती, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सुंडी, सन्नी संदीप देवगम, मधुसूदन बानरा, जगबंधु बानरा, गुरा सिंकू, सुभाष सिंकू, कंचनलता गगराई, बिंग विक्रम सिंह बोदरा, रवि बिरुली, रमेश जेराई, राहुल पूरती, पंकज बंकिरा, डॉ बबलू सुंडी, आकाश हेंब्रम, इपिल जेराई, प्रधान तामसोय, बासिल हेंब्रम, प्रीतम सीताराम तैसुम, सुमित सिंकू, बेस बिरुली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी आयोजन समिति के प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी साधु हो ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.