फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा: अभिभावक शिक्षक बैठक में बच्चों की शिक्षा और प्रगति पर जोर

Koderma: राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार जिले के अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में भी विशेष पीटीएम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma: राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार जिले के अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूलों में विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में भी विशेष पीटीएम का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव और विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के साथ पिरामल फाउंडेशन के जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह उपस्थित थे। बैठक का आयोजन प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी और एसएमसी अध्यक्ष प्रीति वर्मा की देखरेख में हुआ, जबकि संचालन शिक्षक राजेश पाण्डेय ने किया।

मुख्य अतिथि रामधन यादव ने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को सराहते हुए कहा कि कोडरमा का प्रदर्शन पूरे राज्य में सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि यही समन्वय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में मदद करता है।

जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार ने अभिभावक-शिक्षक संबंध मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुंचाने के कई उपाय बताए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि एलुमिनी मीट आयोजित करें ताकि पूर्व छात्रों के अनुभव और आर्थिक सहयोग से स्कूल का विकास हो।

पिरामल फाउंडेशन के जितेन्द्र सिंह ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस कार्यक्रम में 18 अभिभावक, 6 एसएमसी सदस्य और 7 शिक्षकों को शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, अच्छे प्रदर्शन करने वाले 18 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

सम्मानित छात्रों और शिक्षकों में अश्विनी तिवारी, प्रीति वर्मा, पूजा देवी, सुषमा देवी, महेश सिंह, दीपक कुमार, राधा यादव, गुड़िया देवी, बैजयंती कुमारी, रजनी कुमारी, इरशाद आलम, राजेश पाण्डेय, ज्योति तिर्की, प्रदीप कुमार, नैतिक कुमार, अमृता सिंहा, नंदनी कुमारी, आदित्य कुमार, सोनू कुमार आदि शामिल थे।

इस कार्यक्रम ने अभिभावक, शिक्षक और छात्रों के बीच सहयोग, शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल के विकास पर नई ऊर्जा भर दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram