फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को पूरे राज्य में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 25 सितंबर को 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं कई जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसी को देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ में सबसे अधिक 109 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में इस दौरान 21 मिलीमीटर वर्षा हुई। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और हल्की धूप निकली। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने से मौसम सुहाना बना रहा।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश हो रही है। कभी हल्की तो कभी भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी बनी है।

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 35.3 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर 33.6 डिग्री, डाल्टनगंज 34 डिग्री, बोकारो 33.1 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram