Spiritual Desk: हस्तशास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, हाथ की उंगलियों के आकार से व्यक्ति के व्यवहार और जीवनशैली से जुड़ी कई बातें जानने का दावा किया जाता है। उंगलियों के सिरों की बनावट के आधार पर व्यक्ति की कार्यशैली, रुचियों और स्वभाव के बारे में अलग-अलग संकेत बताए गए हैं। मान्यता है कि चौड़े सिरों वाली और मिश्रित सिरों वाली उंगलियों के लोगों में अलग-अलग विशेषताएं देखने को मिलती हैं। इनके आधार पर व्यक्ति की प्रवृत्ति और व्यवहार के बारे में जानकारी मिलने की बात कही जाती है।
Read more: हथेली का आकार खोलेगा आपके भविष्य के राज, जानें कैसा होगा आपका जीवन!
चौड़े सिरों वाली उंगलियां क्या बताती हैं?
जिन लोगों की उंगलियां सिरे पर पहले और दूसरे जोड़ की तुलना में अधिक चौड़ी होती हैं, उनमें काम करने की तीव्र इच्छा मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति खाली बैठना पसंद नहीं करते, हालांकि उनके स्वभाव में अस्थिरता भी देखी जाती है। ऐसे लोगों को यात्रा पसंद होती है और वे जीवन में बदलाव के पक्षधर माने जाते हैं। इनमें आविष्कार और यांत्रिक दक्षता से जुड़ी प्रवृत्ति होने की भी मान्यता है। विस्तार से किसी विषय को समझना, शोध करना और नई चीजों की खोज करना भी इन्हें पसंद होता है। ऐसे लोग लगातार कुछ नया करने और जानने में रुचि रखते हैं।
Read more: छोटी या बड़ी? हथेली की बनावट बताती है आपका स्वभाव और करियर का भविष्य
मिश्रित सिरों वाली उंगलियों का क्या है संकेत?
जिन व्यक्तियों की उंगलियों के सिरे अलग-अलग आकार के होते हैं, उन्हें मिश्रित सिरों वाली उंगलियां कहा जाता है। उदाहरण के लिए, यदि एक उंगली का सिरा नोकदार, दूसरी का वर्गाकार और तीसरी का चौड़ा हो तो इसे मिश्रित बनावट माना जाता है। मान्यता के अनुसार, ऐसे लोग बहुमुखी प्रतिभा वाले और ग्रहणशील होते हैं। वे अलग-अलग तरह के काम आसानी से कर सकते हैं और कई क्षेत्रों की समझ रखते हैं। हालांकि, ऐसे व्यक्ति कई कार्यों में दखल रखने के बावजूद किसी एक काम में विशेषज्ञ नहीं माने जाते। उनमें कई गुण होते हैं, लेकिन किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता की कमी हो सकती है।
Read more: हथेली में छिपा है आपके स्वभाव का राज: अंगूठे की बनावट से जानें अपना मिजाज
लोगों से व्यवहार में माने जाते हैं कुशल
मिश्रित सिरों वाली उंगलियों वाले लोगों के बारे में यह भी माना जाता है कि वे अलग-अलग स्वभाव के लोगों के साथ सही तरीके से व्यवहार करने में सक्षम होते हैं। उनकी ग्रहणशीलता उन्हें परिस्थितियों और लोगों के अनुसार खुद को ढालने में मदद करती है।
Read more: अंगूठा खोल सकता है आपके भविष्य के राज, बस ध्यान से देखें




