फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, किशनगंज में महिला सिपाही निलंबित

Kishanganj: मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किशनगंज पुलिस ने एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती मिली महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी के

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Kishanganj: मुहर्रम जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किशनगंज पुलिस ने एक महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती मिली महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी के खिलाफ यह कार्रवाई की। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही

पुलिस की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस अधीक्षक शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सौदागर पट्टी चौक पर तैनात महिला सिपाही संख्या-853 अनुप्रिया कुमारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय मोबाइल फोन का उपयोग करती मिलीं।

आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बुलाए जाने के बावजूद वह मोबाइल में व्यस्त रहीं और ड्यूटी के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।

48 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद आदेशों की अनदेखी को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही निलंबन की कार्रवाई की।

एसपी ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को पूरे मामले की जांच कर 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। वहीं, निलंबित महिला सिपाही को विभागीय जांच के तहत सात दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर

किशनगंज पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट संदेश देना है कि संवेदनशील ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या आदेशों की अवहेलना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत भविष्य में भी ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram