फॉण्ट कनवर्टर NEW

दरिंदों ने नौकरी को झांसा देकर कार में बिठाया, रातभर चलती कार में किया … जानें

India News: नौकरी दिलाने के नाम पर सहेलियों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दरिंदें रातभर कार में दुष्कर्म करते रहे और एक पीड़िता को कार से बाहर फेक दिय जिसकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि दोनों सहेली आरोपियों

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: नौकरी दिलाने के नाम पर सहेलियों से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी दरिंदें रातभर कार में दुष्कर्म करते रहे और एक पीड़िता को कार से बाहर फेक दिय जिसकी मौत हो गई। पीड़िता ने बताया कि दोनों सहेली आरोपियों से छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रहीं, लेकिन आरोपी नहीं माने और सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी सहेली को मेरठ के टिमकिया क्षेत्र में हाईवे पर फेंक दिया गया, जिसकी वाहनों के कुचलने से मौत हो गई।

किशोरी ने खुर्जा क्षेत्र में कार से कूदकर जान बचाई और किसी तरह पुलिस को मामले की जानकारी दी। खुर्जा नगर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़ित किशोरी ने बताया है कि वह जिला प्रतापगढ़ के थाना चिलविला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह मामा के साथ नोएडा में रहती हैं। 6 मई की शाम को सहेली के साथ सूरजपुर कोर्ट नम्बर-3 के सामने गई थी। वहां उसके परिचित अमित ने उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। कार में अमित का दोस्त संदीप भी था।

कुछ दूर चलने पर आरोपियों ने रास्ते में बीयर खरीदी और उन्हें जबरन पिला दी। इसी बीच आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी वहां बुला लिया। इसके बाद तीनों ने हैवानियत करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर एक सहेली को कार से फेंक दिया। उसके बाद तीनों दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह आरोपियों से हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही। इसके बाद भी तीनों नहीं माने।

रातभर दरिंदों के जुल्म सहने के बाद सुबह होने पर पीड़िता कार से कूदकर आरोपियों के चंगुल से बच पाई। आरोपी संदीप पर कोतवाली खुर्जा नगर में वर्ष 2016 में एससी-एसएटी एक्ट, धारा 323, 504, 506, 392 और 452 के तहत मुकदमा दर्ज हैं। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल संदीप और गौरव, लोकेश को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद 24 घंटे की रिमांड लिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटनाक्रम को जानने का प्रयास किया। साथ ही प्रत्येक साक्ष्यों का जुटाया। पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिमांड के बाद रविवार शाम को पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram