फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेत सुरक्षित तो किसान समृद्ध: राष्ट्रीय विमर्श में बोले मंत्री विजय कुमार सिन्हा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय विमर्श में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मृदा संरक्षण और टिकाऊ खेती पर बल दिया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन स्थित कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘खेत बचाओ अभियान’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों ने हिस्सा लिया। विमर्श के दौरान श्री सिन्हा ने स्पष्ट किया कि खेतों का संरक्षण, किसानों की समृद्धि और टिकाऊ कृषि बिहार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग पर बल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप बिहार सरकार मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खेती केवल अन्न उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति और अर्थव्यवस्था का आधार है। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और जल संसाधनों के संरक्षण से ही कृषि का भविष्य सुरक्षित हो सकता है।

26 अक्टूबर से राज्यभर में चलेगा व्यापक अभियान

श्री सिन्हा ने जानकारी दी कि बिहार में विगत 1 से 30 जून तक चले अभियान के दौरान 7,275 किसान चौपालों के जरिए 6.19 लाख से अधिक किसानों को जागरूक किया गया था। अब इसी कड़ी में आगामी 26 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक राज्यभर में ‘खेत बचाओ अभियान’ को व्यापक जन-आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। इसके तहत वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों के समन्वय से किसानों को आधुनिक तकनीकों, फसल विविधीकरण और फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram