फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेसारी लाल बोले- बीस साल में बिहार में नहीं बदला कुछ, अब जनता दे नया मौका

Bihar News: भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और छपरा विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बीते बीस वर्षों में बिहार में रोजगार, शिक्षा और उद्योग की स्थिति में कोई सुधार नहीं

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और छपरा विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बीते बीस वर्षों में बिहार में रोजगार, शिक्षा और उद्योग की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

‘अब बदलाव का वक्त आ गया है’

खेसारी यादव ने कहा कि बिहार के युवाओं और कलाकारों को अवसर नहीं मिल पा रहा है, इसलिए वे पलायन को मजबूर हैं। अगर राज्य में रोजगार और उद्योग होते, तो लोग अपने घरों में ही सम्मानपूर्वक काम कर सकते थे।

जनता से ‘भतीजे को मौका देने’ की अपील

हास्य भरे अंदाज में खेसारी ने कहा, “जनता ने बीस वर्षों तक चाचा को मौका दिया, अब एक बार भतीजे को भी पांच साल का समय दें।” उन्होंने कहा कि अब बिहार को नए नेतृत्व की जरूरत है जो युवाओं को शिक्षा और रोज़गार दे सके। तेजस्वी यादव द्वारा खेसारी को आरजेडी प्रत्याशी और स्टार प्रचारक बनाए जाने के बाद से वे लगातार चर्चाओं में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram