फॉण्ट कनवर्टर NEW

हिरासत में लिए गए दुनिया के सबसे बड़े टिकटॉक स्टार खाबी लेम, छोड़ना पड़ा अमेरिका

India News: वीसा संबंधी शर्तों के उल्लंघन के आरोप से घिरे विश्व में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टिकटॉक स्टार खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ दिया है। उनको अमेरिका में इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्वेच्छा

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: वीसा संबंधी शर्तों के उल्लंघन के आरोप से घिरे विश्व में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टिकटॉक स्टार खाबी लेम ने अमेरिका छोड़ दिया है। उनको अमेरिका में इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्वेच्छा से देश छोड़ दिया। सेनेगल में जन्मे और इटली के नागरिक खाबी लेम का असली नाम सेरिंगे खाबाने लामे है। उनको 6 जून को लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था। आईसीई के प्रवक्ता के अनुसार, लामे ने अपने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया था, क्योंकि वे 30 अप्रैल को अमेरिका आए थे और निर्धारित समय से अधिक रुके थे।

लेम की हिरासत उस समय हुई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार ने आप्रवासन पर सख्ती बढ़ा दी है। ट्रंप ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान शुरू किया है, जिसके तहत आईसीई ने पूरे अमेरिका में छापेमारी की है। लॉस एंजिल्स में हाल ही में हुई आईसीई की छापेमारी ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया, जहां प्रदर्शनकारियों ने हम नहीं जाएंगे और हम यहां विरोध करने आए हैं जैसे नारे लगाए। ट्रंप ने इन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए नेशनल गार्ड को तैनात किया, जिसका कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजम और लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने विरोध किया।

आईसीई के एक प्रवक्ता ने बयान में बताया, यूएस इमिग्रेशन और कस्टम्स एनफोर्समेंट ने 6 जून को 25 वर्षीय इटली के नागरिक सेरिंगे खाबाने लामे को लास वेगास, नेवाडा के हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया। लामे 30 अप्रैल को अमेरिका आए थे और अपने वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुके। लामे को उसी दिन स्वैच्छिक प्रस्थान की अनुमति दी गई, जिसके तहत उन्हें बिना औपचारिक निर्वासन आदेश के देश छोड़ने की इजाजत मिली। यह प्रक्रिया किसी व्यक्ति को निर्वासन के रिकॉर्ड से बचने और भविष्य में कानूनी रूप से अमेरिका लौटने की संभावना बनाए रखने की अनुमति देती है।

खाबी लेम को 16.2 करोड़ करते हैं फॉलो

खाबी लेम के टिकटॉक पर 162 मिलियन (16.2 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय टिकटॉक स्टार हैं। वे अपने मजेदार और बिना शब्दों वाले वीडियो के लिए जाने जाते हैं, जिनमें वे जटिल लाइफ हैक वीडियो का मजाक उड़ाते हैं और अपनी सिग्नेचर बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के हाव-भाव से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। सेनेगल में 9 मार्च 2000 को जन्मे खाबी लेम एक साल की उम्र में अपने परिवार के साथ इटली के चिवासो चले गए थे। 2022 में उन्हें इटली की नागरिकता मिली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram