फॉण्ट कनवर्टर NEW

कुरसेला में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट, छह गिरफ्तार

Bihar News: कुरसेला थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में बढ़ते तनाव के कारण हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में घुसो मंडल, पिंटू मंडल, राजू मंडल, सारथ मंडल, सदानंद मंडल और सत्यनारायण मंडल

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: कुरसेला थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में बढ़ते तनाव के कारण हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में घुसो मंडल, पिंटू मंडल, राजू मंडल, सारथ मंडल, सदानंद मंडल और सत्यनारायण मंडल शामिल हैं। ये सभी कुरसेला थाना क्षेत्र के चाय टोला वार्ड नंबर-07 के निवासी हैं।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला पहले से पुराना है जिसमें पहले भी कई बार मारपीट और हथियार एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हालिया घटना के बाद तेज कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी रखे हुए है। स्थानीय लोगों में इस विवाद को लेकर चिंता बनी हुई है और शांति कायम रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram