Bokaro News: भारत रत्न,देश रत्न,प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के प्रतिमा पर करणी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारत की आजादी एवं राष्ट्र उत्थान में राजेंद्र बाबू ने अग्रणी भूमिका निभाई।छात्र जीवन में अति मेधावी छात्र रहे और भारत के एक मात्र व्यक्ति हैं जिनके संदर्भ में परीक्षक ने लिखित रूप से कहा कि इक्जामिनी ईज बेटर दैन इक्जामिनर। राष्ट्र पति रहते हुए सरदार पटेल के साथ मिलकर महान सोमनाथ मंदिर का जिर्णोद्धार किया और उसका उद्घाटन भी किया। अखंड बिहार एवं झारखंड क्षेत्र के समग्र विकास हेतु बोकारो में बोकारो इस्पात संयंत्र लगवाया। जबकि उस समय इस उद्योग को अन्यत्र लगाया जा रहा था।अपना सम्पूर्ण जीवन सादगी में जीएं और अपनी पगार भी दान कर देते थे।आज युवाओं को जरूर महान राजेन्द्र बाबू से प्रेरणा लेकर अपना जीवन मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने वाले में प्रमुख रूप से धर्मवीर सिंह, गोपाल सिंह, सुजीत सिंह, उमेश कुमार, टुनटुन सिंह, मृत्युंजय नाथ चौधरी, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, संतोष राज सिंह, सहित अन्य थे। धन्यवाद ज्ञापन टुनटुन सिंह ने किया।

Share.
Exit mobile version