Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»गुवाहाटी में कराटे का जलवा, झारखंड ने 18 पदक जीत रचा इतिहास
Jharkhand

गुवाहाटी में कराटे का जलवा, झारखंड ने 18 पदक जीत रचा इतिहास

By Samsul HaqueJanuary 22, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Chaibasa News: जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (जेकेएआई) के तत्वावधान में 43वीं राष्ट्रीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप, 13वीं वेटरन नेशनल कराटे चैंपियनशिप तथा 18वीं क्यू लेवल नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन गुवाहाटी, असम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पांच दिवसीय चैंपियनशिप 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में ब्लैक बेल्ट परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, परीक्षक एवं जज-रेफरी की परीक्षाएं भी आयोजित की गईं। प्रशिक्षण शिविर का संचालन जापान से आए जेकेए जापान के 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट ताकुया तानियामा तथा जेकेए इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट आनंद रत्ना द्वारा किया गया।

चैंपियनशिप में जेकेएआई झारखंड के कुल 27 कराटेकारों ने भाग लिया। इनमें 2 कराटेकारों ने वेटरन नेशनल कराटे चैंपियनशिप, 10 कराटेकारों ने क्यू लेवल नेशनल कराटे चैंपियनशिप तथा 15 कराटेकारों ने सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 5 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं।

झारखंड टीम का परिणाम इस प्रकार रहा—

8 वर्ष से नीचे क्यू लेवल बालिका काता एवं कुमीते वर्ग में सैलेजा चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

10 वर्ष से नीचे क्यू लेवल बालिका काता एवं कुमीते वर्ग में अवनि मालहो हेंब्रोम ने कांस्य पदक जीता।

16 वर्ष से नीचे क्यू लेवल बालक काता वर्ग में देवाशीष गोप ने रजत तथा कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त किया।

18 वर्ष से नीचे क्यू लेवल बालक काता एवं कुमीते वर्ग में दामोदर प्रसाद बारी ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं इसी वर्ग में गौतम सुरीन ने काता एवं कुमीते में रजत पदक प्राप्त किया।

18 वर्ष से ऊपर क्यू लेवल बालक कुमीते वर्ग में मंगल तिरिया ने रजत पदक हासिल किया।

14 वर्ष से नीचे ब्लैक बेल्ट एवं ब्राउन बेल्ट मिक्स बालक-बालिका टीम काता वर्ग में अंश मछुवा, भूमिका बिरूली एवं लक्ष्मी हेंब्रम ने कांस्य पदक जीता।

18 वर्ष से नीचे सीनियर ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट बालिका काता वर्ग में भावनी कुमारी ने रजत तथा कुमीते में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

18 वर्ष से ऊपर सीनियर ब्राउन एवं ब्लैक बेल्ट पुरुष टीम काता वर्ग में रवि मछुवा, अंशु विश्वकर्मा एवं सावन कुमार मोहंती ने स्वर्ण पदक जीता।

50 वर्ष से ऊपर वेटरन पुरुष काता वर्ग में पंकज कुमार सिंह ने स्वर्ण तथा कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त किया।

55 वर्ष से ऊपर वेटरन पुरुष कुमीते वर्ग में डॉ. अमरेश अनीश ने कांस्य पदक जीता।
इस राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में करीब 500 कराटेकारों ने भाग लिया, जबकि प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 800 कराटेकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

झारखंड टीम की इस सफलता पर संत जेवियर कल्याण केंद्र के डायरेक्टर फादर यूजीन एक्का, प्रभारी राकेश तिग्गा, जेकेएआई झारखंड के उपाध्यक्ष इरशाद अली, अन्य पदाधिकारियों एवं कई गणमान्य लोगों ने खुशी जताई। यह जानकारी जेकेएआई झारखंड के अध्यक्ष एवं प्रमुख कराटे प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.