फॉण्ट कनवर्टर NEW

गणेश चतुर्थी पर करमपदा को मिली बड़ी सौगात, बनेगा स्वास्थ्य भवन

Chaibasa : गणेश चतुर्थी के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के करमपदा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात मिली। सोमवार को करमपदा में नए स्वास्थ्य भवन के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa :  गणेश चतुर्थी के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के करमपदा क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात मिली। सोमवार को करमपदा में नए स्वास्थ्य भवन के निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया लिपि मुंडा, मुखिया पार्वती किड़ो, ग्राम मुंडा राहुल नायक, राजेश मुंडा, सहिया सुमती देवी, लाली देवी और अमृता देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य भवन के निर्माण को क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

भूमि पूजन के बाद जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य भवन का निर्माण पूरा होने के बाद करमपदा और आसपास के गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इससे ग्रामीणों को सामान्य इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करने की परेशानी कम होगी।

देवकी कुमारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य भवन का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है और निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या भी उठाई। उन्होंने नल-जल व्यवस्था में सुधार के साथ खराब पड़े डीप बोरिंग को दुरुस्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि डीप बोरिंग खराब होने के कारण कई स्थानों पर लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर देवकी कुमारी ने आश्वासन दिया कि वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद खराब पड़े डीप बोरिंग की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram