फॉण्ट कनवर्टर NEW

कानपुर में भीषण आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

India News: शहर के चमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर इलाके में रविवार की रात भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: शहर के चमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर इलाके में रविवार की रात भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। यह दिल दहला देने वाली घटना उस समय हुई जब पांच मंजिला इमारत के निचले तल पर स्थित जूते-चप्पल के कारखाने में अचानक आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच कारखाने में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी, जो देखते ही देखते ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले लोग बाहर नहीं निकल सके। कारखाने में मौजूद अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री ने आग को विकराल रूप दे दिया।

घटना की सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्यों के दौरान इमारत से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इस बीच लगभग 10 मिनट के अंतराल पर जोरदार तीन धमाके भी हुए, जिससे आग और तेज फैल गई।

दमकल विभाग ने हाइड्रोलिक मशीनों की सहायता से आग बुझाने की कोशिशें जारी रखीं, लेकिन जब हालात काबू से बाहर होते दिखे, तो लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब 20 दमकल गाड़ियों और 70 से अधिक फायर फाइटर्स ने करीब आठ घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

मृतकों की पहचान मोहम्मद दानिश (45), उनकी पत्नी नजमी सबा (42), और तीन बेटियों—सारा (15), सिमरा (12) और इनायत (7) के रूप में हुई है। सभी के शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और इमारत में चल रहे जूते-चप्पल के कारखाने ने हालात को और भयावह बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram