Seraikela-Kharsawan News: कांड्रा में शुक्रवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। अमलगम स्टील प्लांट के कर्मचारी सुभाष प्रमाणिक अपनी मोटरसाइकिल से जैसे ही आगे बढ़े, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने अचानक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हाइवा के नीचे फंसा कर्मचारी, 30 फीट तक घसीटा गया
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, प्रबंधन पर लगे आरोप
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने साफ कहा कि यह पहली बार नहीं है। प्लांट एरिया की सड़क इतनी संकरी है कि भारी वाहनों के गुजरने पर हर दिन खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते सड़क चौड़ी न की गई तो बड़े हादसे बार-बार होंगे।
सड़क चौड़ीकरण की मांग, आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है और हाइवा चालक की पहचान करने की कोशिश जारी है।



