फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्टेशन पर यात्रियों को बेहोश कर चोरी करने वाला ‘कालिया’ गिरफ्तार

Jharkhand News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले कुख्यात चोर अजमेर उर्फ कालिया (37) को रेल पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित शनि बाजार रोड निवासी के रूप में हुई है।’Kalia’ who used

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले कुख्यात चोर अजमेर उर्फ कालिया (37) को रेल पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित शनि बाजार रोड निवासी के रूप में हुई है।’Kalia’ who used to steal by making passengers unconscious at the station has been arrested

रेल पुलिस के अनुसार, कालिया ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को नशे की दवा खिलाकर बेहोश कर देता था और फिर उनके मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो जाता था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

टाटानगर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी संदिग्ध गतिविधियां पहले भी दर्ज हो चुकी थीं। शुक्रवार को जब वह स्टेशन परिसर में घूमता देखा गया, तो जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, नशे की दवा और कई चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में कालिया ने स्वीकार किया कि वह अकेले ही नहीं बल्कि अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

रेलवे पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल या जीआरपी को देने की अपील की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram