फॉण्ट कनवर्टर NEW

राइडर कप 2025 में काई ट्रंप का फैशन जलवा, राष्ट्रपति दादा के साथ दिखीं स्टाइलिश

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 18 वर्षीय पोती काई ट्रंप रविवार को न्यूयॉर्क के फार्मिंगडेल में आयोजित राइडर कप 2025 के उद्घाटन समारोह में अपने दादा के साथ पहुंचीं। काई अपने स्टाइलिश अवतार, ब्राउन हेयर और ब्राइट स्माइल के साथ मीडिया की सुर्खियों

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 18 वर्षीय पोती काई ट्रंप रविवार को न्यूयॉर्क के फार्मिंगडेल में आयोजित राइडर कप 2025 के उद्घाटन समारोह में अपने दादा के साथ पहुंचीं। काई अपने स्टाइलिश अवतार, ब्राउन हेयर और ब्राइट स्माइल के साथ मीडिया की सुर्खियों में रही। काई इस कार्यक्रम में केटी नामक फैशन ब्रांड की महंगी स्वेटशर्ट पहनकर पहुंची, जिसकी कीमत करीब 11,500 रुपए बताई जा रही है।

काई ट्रंप, राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और वैनसा ट्रंप की बेटी हैं। वे न सिर्फ अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसवुमन भी हैं। काई ने हाल ही में अपना खुद का फैशन ब्रांड “काई ट्रंप शॉप” लॉन्च किया है, जिसके प्रीमियम स्वेटशर्ट्स लॉन्च होते ही युवाओं में बेहद लोकप्रिय हो गए। उनके ब्रांड के स्वेटशर्ट्स नेवी, व्हाइट और ब्लैक रंगों में उपलब्ध हैं, जिन पर बड़ा केटी लोगो और बैक नेक पर काई लिखा रहता है।

फैशन के साथ गोल्फ का जुनून

काई ट्रंप का फैशन सफर उनके गोल्फ शौक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर शुरू हुआ। फ्लोरिडा के स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने के बाद काई ने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। अब वे यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी की गोल्फ टीम के लिए तैयारी कर रही हैं।
उनकी स्टाइल वर्सटाइल है—समर में मिनी ड्रेसेज और विंटर में कोट्स व बूट्स। गोल्फ इवेंट्स में वे हमेशा स्पोर्टी लुक अपनाती हैं, वहीं डेली रूटीन में उनका आउटफिट युवाओं के बीच ट्रेंड बना हुआ है।

सोशल मीडिया और ब्रांडिंग

काई ट्रंप ने इंस्टाग्राम पर व्हाइट हाउस बैकग्राउंड में खुद के ब्रांड की स्वेटशर्ट पहनकर प्रमोशन किया, जिससे ब्रांड की पॉपुलैरिटी में और इजाफा हुआ। उनकी ब्रांडिंग में प्रीमियम क्वालिटी फैब्रिक, यूनिसेक्स साइज रेंज और ड्यूरेबल प्रिंट पर जोर दिया गया है, जो युवाओं को खास तौर पर आकर्षित करता है।
उनका मानना है कि फैशन आत्म-अभिव्यक्ति का बेहतरीन जरिया है और वह चाहती हैं कि हर लड़की खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram