फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला ने सोशल मीडिया लाइव पर की आ’त्मह’त्या, पति हिरासत में

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया में रहने वाली 28 वर्षीय मालती कुमारी ने शुक्रवार दोपहर फेसबुक लाइव के दौरान खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी क्योंकि उसका पति ड्यूटी पर था और बच्चे स्कूल में

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के फॉर्म एरिया में रहने वाली 28 वर्षीय मालती कुमारी ने शुक्रवार दोपहर फेसबुक लाइव के दौरान खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी क्योंकि उसका पति ड्यूटी पर था और बच्चे स्कूल में थे।

जानकारी के अनुसार, मालती ने अपने कमरे में पंखे से चुन्नी बांधकर फांसी लगाई। लाइव वीडियो में उसने पति सहदेव यादव पर घरेलू विवाद और प्रताड़ना का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस ने वीडियो के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मालती की शादी 2013 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। पति टाटा स्टील में ठेका कर्मी हैं। महिला गिरीडीह की रहने वाली थी लेकिन परिवार के साथ कदमा में रह रही थी।

मालती को परिवार ने तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram