फॉण्ट कनवर्टर NEW

JTET 2026: 1 नवंबर की परीक्षा से पहले जैक का अहम फैसला, बदले गए केंद्रों के नाम

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा से पहले तीन परीक्षा केंद्रों के नाम में संशोधन किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम का एक और पश्चिमी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा से पहले तीन परीक्षा केंद्रों के नाम में संशोधन किया है। इनमें पूर्वी सिंहभूम का एक और पश्चिमी सिंहभूम के दो केंद्र शामिल हैं।

जैक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले में परीक्षा केंद्र कोड 51079 के तहत पटमदा इंटर कॉलेज, जाल्ला, पटमदा के नाम में बदलाव किया गया है।

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम जिले में परीक्षा केंद्र कोड 52021 के तहत मधुसूदन महतो हाई स्कूल, चाईबासा का नाम बदलकर मधुसूदन महतो हाई स्कूल, चक्रधरपुर किया गया है। इसके अलावा, केंद्र कोड 52022 के तहत आदर्श मिडिल स्कूल, देवगांव, चाईबासा का नाम बदलकर आदर्श मिडिल स्कूल, देवगांव, चक्रधरपुर कर दिया गया है।

एडमिट कार्ड जरूर जांचें

जैक ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्रों के नाम में ही बदलाव किया गया है। केंद्र कोड और अन्य विवरण पहले की तरह ही रहेंगे।

ऐसे में अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और केंद्र से जुड़ी जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram