फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSSC-CGL : CID ने चार सफल अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान CID ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 01/2025

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित गड़बड़ी के मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान CID ने परीक्षा में सफल रहे चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है।

चार अभ्यर्थी गिरफ्तार

CID की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों में धनबाद के दीपक कुमार, बोकारो के दुग्दा निवासी उमेश कुमार राय, धनबाद के राजगंज क्षेत्र के विजय कुमार तिवारी और सुदामडीह निवासी आनंद कुमार सिंह शामिल हैं।

दीपक कुमार धनबाद के नावाडीह क्षेत्र में रहते हैं। उमेश कुमार राय मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। विजय कुमार तिवारी धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के धड़कीडो गांव के निवासी हैं। वहीं आनंद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के सारण जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में सुदामडीह में रहते हैं।

जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

CID के अनुसार, JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच के दौरान इन चार सफल अभ्यर्थियों की भूमिका सामने आई। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि, CID की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि चारों पर परीक्षा में किस तरह की गड़बड़ी करने का आरोप है। मामले की जांच जारी है। आगे की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पूरी जानकारी स्पष्ट होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram