Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»JSCA चुनाव परिणाम घोषित : अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, शाहबाज नदीम संयुक्त सचिव
Jharkhand

JSCA चुनाव परिणाम घोषित : अजय नाथ शाहदेव बने अध्यक्ष, शाहबाज नदीम संयुक्त सचिव

सौरभ तिवारी सचिव और अमिताव घोष कोषाध्यक्ष चुने गए
By Muzaffar HussainMay 18, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किए गए, जिसमें अध्यक्ष पद से लेकर प्रबंध समिति और विभिन्न प्रतिनिधि वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। इस चुनाव में राज्यभर से क्रिकेट प्रशासन से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और मतदान किया। JSCA के इस चुनाव को राज्य में क्रिकेट की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है। नई टीम से क्रिकेट प्रेमियों को बेहतर प्रशासन और पारदर्शिता की उम्मीदें हैं।

अध्यक्ष पद पर अजय नाथ शाहदेव को भारी जीत
JSCA के अध्यक्ष पद की रेस में अजय नाथ शाहदेव ने 420 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी एसके बेहरा को मात्र 213 वोट मिले। शाहदेव की यह जीत संगठन में उनके प्रभाव और लोकप्रियता को दर्शाती है।

संजय पांडे उपाध्यक्ष, सौरभ तिवारी बने सचिव
उपाध्यक्ष पद पर संजय पांडे को 381 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नंदू पटेल को 235 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, सचिव पद के लिए सौरभ तिवारी ने 438 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, उनके सामने एसबी सिंह को 194 वोट मिले।

संयुक्त सचिव बने शाहबाज नदीम
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम ने भी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। उन्हें संयुक्त सचिव पद के लिए 409 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजू शर्मा को 199 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष बने अमिताव घोष
कोषाध्यक्ष पद पर अमिताव घोष ने 402 मतों से जीत दर्ज की। उनके सामने सौम्या सेन को 221 मत ही प्राप्त हो सके।

प्रबंध समिति के लिए चुने गए 5 सदस्य
JSCA प्रबंध समिति के लिए 5 सदस्य चुने गए, जिनमें संजय जैन (440 वोट), रमेश कुमार (397), रत्नेश कुमार सिंह (388), मिहिर प्रीतेश टोपनो (381), और मो. परवेज खान (364) शामिल हैं।

संबद्ध जिला संघ से 4 प्रतिनिधि विजयी
संबद्ध जिला संघ से राघवेन्द्र नारायण सिंह (389), बीरेंद्र कुमार पाठक (387), उत्तम कुमार बिस्वास (387) और श्री राम पुरी (384) विजयी रहे।

स्कूल/क्लब/संस्था प्रतिनिधि में डी. उमा महेश्वर राव का चयन
संबद्ध स्कूल, क्लब या संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में डी. उमा महेश्वर राव ने 378 वोट प्राप्त कर विजयी स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.