फॉण्ट कनवर्टर NEW

JPSC मेधा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत 12 आरोपितों के खिलाफ CID ने दाखिल की चार्जशीट

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता समेत कुल 12 लोगों को आरोपित बनाया

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता समेत कुल 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है। सीआईडी की ओर से दाखिल 97 पन्नों की चार्जशीट में जांच के दौरान मिले कई अहम साक्ष्यों का जिक्र किया गया है।

82 जब्तियों का रिकॉर्ड अदालत में पेश

सीआईडी ने चार्जशीट में जांच के दौरान जब्त की गई वस्तुओं और दस्तावेजों की जानकारी दी है। कुल 82 जब्तियों का विवरण चार्जशीट के 14 पन्नों में दर्ज किया गया है। इसके अलावा जांच एजेंसी ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के साथ आरोपितों के बयान भी अदालत के सामने रखे हैं।

कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज बने जांच का हिस्सा

जांच के दौरान सीआईडी ने परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। साथ ही परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों और परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का भी विश्लेषण किया गया। इन साक्ष्यों को चार्जशीट में शामिल किया गया है।

चार अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों की भी हुई जांच

सीआईडी की जांच में रवि कुमार, सेजल सेहरावत, विवेक कुमार और शालिनी राठी के परीक्षा केंद्र भी शामिल रहे। हालांकि, इन अभ्यर्थियों की भूमिका को लेकर जांच के सभी निष्कर्ष अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं।

सीआईडी ने अब तक जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दाखिल की है। आगे मामले की सुनवाई विशेष अदालत में होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram