फॉण्ट कनवर्टर NEW

चक्रधरपुर-राउरकेला रोड का बदलेगा भाग्य! जोबा माझी ने गडकरी से की मांग

Chakradharpur News: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी इन दिनों दिल्ली में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-320D (NH-320D) की जर्जर और संकीर्ण स्थिति

अपनी भाषा में पढ़ें

Chakradharpur News: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी इन दिनों दिल्ली में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। गुरुवार को उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-320D (NH-320D) की जर्जर और संकीर्ण स्थिति का मुद्दा उठाया। सांसद ने स्पष्ट किया कि चक्रधरपुर से राउरकेला तक का यह 106 किलोमीटर लंबा सफर फिलहाल यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।

तीखे मोड़ और घंटों का जाम: फ्लाईओवर की मांग

सांसद जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री को सौंपे पत्र में बताया कि सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे व्यस्त बाजारों में सड़क इतनी संकरी है कि वहां हर दिन घंटों जाम लगा रहता है। उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ सोनुवा से मनोहरपुर के बीच फ्लाईओवर या बाइपास निर्माण की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि तीखे मोड़ों के कारण यह मार्ग अब असुरक्षित होता जा रहा है।

टाटानगर-राउरकेला के बीच सुधरेगी कनेक्टिविटी

सांसद ने इस परियोजना के आर्थिक महत्व को समझाते हुए कहा कि यह मार्ग झारखंड और ओडिशा के दो बड़े औद्योगिक शहरों, टाटानगर और राउरकेला के बीच की दूरी को सुगम बनाएगा। यदि यह मार्ग बीजू एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाता है, तो इस पिछड़े जनजातीय क्षेत्र में व्यापार और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। जोबा माझी की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि अब जल्द ही उबड़-खाबड़ रास्तों से निजात मिलेगी और सफर सुहाना होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram