फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में झामुमो की रणनीतिक बैठक, बूथ कमेटियों को लेकर बड़ा फैसला

Bokaro news:- झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बोकारो महानगर समिति के उपाध्यक्ष आलोक सिंह के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की, जबकि संचालन भागीरथ शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news:- झारखंड मुक्ति मोर्चा चास नगर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बोकारो महानगर समिति के उपाध्यक्ष आलोक सिंह के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया ने की, जबकि संचालन भागीरथ शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव, उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, आलोक सिंह एवं नैयर जमाल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार चास नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों के प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं संगठित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि सभी बूथ कमेटियों में पांच महिलाओं को शामिल करते हुए संगठन को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र को सात जोन में विभाजित कर जिम्मेदारियां तय की गईं, ताकि संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों की भूमिका अहम है और महिलाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष दिपु सिंह, रामदयाल सिंह, बम पाण्डेय, रवि सिंह, सुखविंदर सिंह, दुर्गा दत्ता, मागा राम दे, पिंटू पासवान, अभिषेक पाण्डेय, राहुल राकेश, सुमन वर्मा, दीपक बंसल, प्रेम राय, उत्तम कुमार, रुपेश केजरीवाल, चंदन सिंह, बैद्यनाथ पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram