Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»SIR और BLA-2 को लेकर झामुमो की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला टास्क
Jharkhand

SIR और BLA-2 को लेकर झामुमो की बड़ी बैठक, कार्यकर्ताओं को मिला टास्क

मांडर में आयोजित झामुमो की बैठक में SIR और BLA-2 की भूमिका पर चर्चा हुई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 3, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
मांडर में आयोजित झामुमो की बैठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: मांडर प्रखंड के ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) की भूमिका को प्रभावी बनाना तथा संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना था।

बैठक की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य जयवंत तिग्गा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और मतदाता जागरूकता बढ़ाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए और मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में पूरी सक्रियता दिखानी चाहिए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में जयवंत तिग्गा ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय और सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ प्रबंधन को मजबूत करने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष रौशन तिग्गा ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी पंचायतों में नियमित बैठकें आयोजित करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। वहीं प्रखंड उपाध्यक्ष एवं सचिव मोईन अंसारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

बैठक में कोषाध्यक्ष सुधांशु भगत, युवा नेता मुर्शीद अमीरी, छात्र नेता रॉकी शाह, तैयब अंसारी, चारों उरांव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनने, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में 27 जून को मुहर्रम जुलूस, जानें ट्रैफिक डायवर्जन और रूट

June 25, 2026

पंचायत भवन निर्माण पर नया विवाद, पूर्व मंत्री ने उपायुक्त से स्थल बदलने की मांग की

June 25, 2026

गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, कंपनी गेट पर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन

June 25, 2026

RECENT ADDA.

रांची में 27 जून को मुहर्रम जुलूस, जानें ट्रैफिक डायवर्जन और रूट

June 25, 2026

ईरान मेरी हर बात मान रहा, बड़ी रियायतें दे रहा: ट्रंप

June 25, 2026

मंगेतर की हत्या के पीछे बदनामी का डर! प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, बड़ा खुलासा

June 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से भारी तबाही, दो मिनट से कम में आए दो बड़े झटकों से मची दहशत

June 25, 2026

पाकिस्तान में फ्रांसीसी महिला को 10 साल तक बनाया बंधक, बेटे ने भागकर खोला राज

June 25, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.