फॉण्ट कनवर्टर NEW

राहुल गांधी की रैली में शामिल होंगे झारखंड के टाना भगत, पारंपरिक वेशभूषा में हुए रवाना

रांची: कांग्रेस की ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के टाना भगतों का एक समूह दिल्ली रवाना हो गया है। रैली 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगी। बेड़ो से निकले टाना भगत अपनी पारंपरिक वेशभूषा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: कांग्रेस की ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए झारखंड के टाना भगतों का एक समूह दिल्ली रवाना हो गया है। रैली 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगी। बेड़ो से निकले टाना भगत अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दिल्ली जा रहे हैं। उनका कहना है कि वे राहुल गांधी के आह्वान पर इस रैली में शामिल होंगे।

30 लोगों की टोली लेगी रैली में हिस्सा

दिल्ली जा रहे केडी गुरुजी ने कहा कि रैली में लोगों की संख्या चाहे जितनी हो, उनकी टोली इसमें जरूर शामिल होगी। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वे भी अपनी आवाज उठाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

लकड़ी, राशन और बर्तन भी साथ ले गए

टाना भगत अपने साथ लकड़ी का जलावन, खाना बनाने के बर्तन और राशन लेकर निकले हैं। उनका कहना है कि वे दिल्ली में अपना भोजन खुद तैयार करेंगे। केडी टाना भगत ने बताया कि यह उनकी परंपरा का हिस्सा है और इसी कारण वे जरूरी सामान साथ लेकर जा रहे हैं।

कई टाना भगत हुए दिल्ली रवाना

भंडारी टाना भगत ने बताया कि उनकी टोली के कई सदस्य रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और केंद्र सरकार के विरोध में होने वाली रैली का समर्थन करेंगे।

दिल्ली जाने वालों में विक्रांत टाना भगत, जुड़ा टाना भगत, बलराम टाना भगत, बंधु टाना भगत, सोमरा टाना भगत और सुक्का टाना भगत समेत अन्य लोग शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram