फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची के मांडर में सबसे ज्यादा 140 मिमी बारिश, ओडिशा-बंगाल में बने लो-प्रेशर का असर

Ranchi News: झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश देखने को मिली। राजधानी रांची जिले के मांडर क्षेत्र में सबसे अधिक 140.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रांची शहर में भी 16 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में बीते 24 घंटे के दौरान भारी बारिश देखने को मिली। राजधानी रांची जिले के मांडर क्षेत्र में सबसे अधिक 140.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रांची शहर में भी 16 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और गर्जन के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश की वजह

विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं गंगा क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर सीधे झारखंड के जिलों पर पड़ रहा है, जिसके कारण लगातार झमाझम बारिश हो रही है।

तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटे में गोड्डा जिले में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और लातेहार में सबसे कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को रांची और आसपास का मौसम बीच-बीच में बारिश और धूप के कारण बदलता रहा। रांची में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, जमशेदपुर में 28.4, डालटेनगंज में 33.8, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram