फॉण्ट कनवर्टर NEW

सावधान! रांची-खूंटी समेत इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग का अलर्ट

Ranchi News: झारखंड में साल के अंतिम दिनों में कुदरत का दोहरा सितम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सूरज की तपिश कम होने से गलन बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विज्ञान

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में साल के अंतिम दिनों में कुदरत का दोहरा सितम देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां सूरज की तपिश कम होने से गलन बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। खासकर लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और राजधानी रांची में अगले 48 घंटों के दौरान ठिठुरन और बढ़ने की आशंका है।

12 जिलों में ‘सफेद अंधेरा’, यातायात पर संकट

मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा और साहेबगंज सहित 12 जिलों में 31 दिसंबर तक सुबह से दोपहर तक घना कोहरा छाया रहेगा। गलन वाली ठंडी हवाओं के साथ दृश्यता (Visibility) कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। रांची के कांके में पारा 5.2 डिग्री तक गिर गया है, जबकि ग्रामीण इलाकों में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग अलाव के सहारे रात काटने को मजबूर हैं।

तापमान में उतार-चढ़ाव: 18 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे

राज्य के 24 में से 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया है। खूंटी और गुमला में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। हालांकि, मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे सुबह की ठिठुरन से हल्की राहत मिल सकती है। विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे के दौरान फॉग लाइट का उपयोग करने और बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाने की विशेष सलाह दी है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में जम गई जिंदगी! मैकलुस्कीगंज 0.9°C पर पहुंचा, टूटे कई रिकॉर्ड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram