फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

चाकुलिया में सबसे ज्यादा बारिश, डालटेनगंज में सबसे ज्यादा गर्मी, जानें… मौसम का हाल

Jharkhand News: झारखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों तक बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के विभिन्न जिलों में 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jharkhand News: झारखंड के मौसम में अगले कुछ दिनों तक बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के विभिन्न जिलों में 16 जून तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

विभाग के अनुसार यह बदलाव उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रहा है। इस दबाव का असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 38.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डालटेनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

  • रांची: अधिकतम 33.5 डिग्री

  • जमशेदपुर: 35.5 डिग्री

  • डालटेनगंज: 41.4 डिग्री

  • बोकारो: 38.1 डिग्री

  • चाईबासा: 35.4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और तेज हवाओं व संभावित बारिश को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram