फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम: 4 जिलों में बारिश के आसार, बढ़ेगी कनकनी!

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर कड़ाके की ठंड और बादलों की आवाजाही का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण बने निम्न दबाव के असर से झारखंड के मौसम में बड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर कड़ाके की ठंड और बादलों की आवाजाही का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण बने निम्न दबाव के असर से झारखंड के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बुधवार को राज्य के चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट और कनकनी बढ़ने के आसार हैं।

इन चार जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने से दिन के तापमान में कमी महसूस की जाएगी।

कोहरे और धुंध का रहेगा असर: 2 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

बारिश के इस दौर के बाद भी ठंड से तुरंत राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

  • 29 जनवरी: राज्यभर में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रहेगा।

  • 30-31 जनवरी: सुबह कुहासा रहेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होने लगेगा।

  • 1-2 फरवरी: मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह की कनकनी बरकरार रहेगी।

तापमान का हाल: चाईबासा सबसे गर्म, रांची में सबसे ज्यादा ठंड

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में तापमान का बड़ा अंतर देखने को मिला है। चाईबासा 30.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री तक गिर गया, जिससे रात में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मंगलवार को भी रांची में दिन भर बादलों और ठंडी हवाओं का असर रहा, जिससे अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड मौसम अपडेट: दो दिन गिरेगा तापमान, कोहरे के साथ होगी 26 जनवरी की शुरुआत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram