फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड मौसम अपडेट: दो दिन गिरेगा तापमान, कोहरे के साथ होगी 26 जनवरी की शुरुआत

Ranchi News: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान खिली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत तो दी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के ताजा अनुमान के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान खिली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत तो दी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के ताजा अनुमान के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी जाते-जाते ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी।

गणतंत्र दिवस पर घने कोहरे की चेतावनी

विशेषज्ञों के अनुसार, 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की सुबह राज्य के कई हिस्सों, खासकर ग्रामीण और तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे दृश्यता (Visibility) कम होने की संभावना है, जिससे सुबह के कार्यक्रमों और सड़क यातायात पर असर पड़ सकता है। हालांकि, दोपहर होते-होते धूप निकलने से लोगों को कनकनी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे रहा है। इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा। इसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। अगले तीन से चार दिनों के भीतर तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन उससे पहले सुबह के समय कड़ाके की ठंड और धुंध का असर बना रहेगा।

स्वास्थ्य के प्रति रहें सतर्क

तापमान में हो रहे इस बार-बार के बदलाव के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। सुबह और रात के समय गर्म कपड़ों का प्रयोग जारी रखें, क्योंकि न्यूनतम तापमान में गिरावट से सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram