फॉण्ट कनवर्टर NEW

Weather News: झारखंड से विदा हुआ मानसून, राज्य में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक

Ranchi News: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक रूप से विदाई ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य से मानसून के समाप्त होने के साथ ही मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। सुबह-शाम की ठंडक और दिन में गुनगुनी धूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आधिकारिक रूप से विदाई ले ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य से मानसून के समाप्त होने के साथ ही मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। सुबह-शाम की ठंडक और दिन में गुनगुनी धूप ने राज्यभर में गुलाबी ठंड का अहसास करा दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार राज्य में सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश हुई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि भारी वर्षा के कारण इस वर्ष ठंड अधिक पड़ेगी। दीपावली और महापर्व छठ के बाद झारखंड के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

लोग सुबह के समय धूप का आनंद ले रहे हैं, हालांकि दोपहर में हल्की गर्मी और शाम होते ही ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से झारखंड के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके चलते अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

दीपावली के बाद बढ़ेगी ठंड, 20 अक्टूबर से साफ आसमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 अक्टूबर के बाद मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। इस अवधि में औसत तापमान 1 से 2 डिग्री तक घट सकता है, जिससे रातें ठंडी हो जाएंगी।

पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर में सबसे अधिक तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि लातेहार में न्यूनतम 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 29.8, डालटनगंज में 32, बोकारो में 32.5 और चाईबासा में 33.8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि मौसम के इस बदलाव में सेहत का विशेष ध्यान रखें और ठंड से बचाव के इंतजाम अभी से शुरू करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram