फॉण्ट कनवर्टर NEW

अस्मिता जोनल रग्बी टूर्नामेंट में झारखंड बना रनर अप

Bokaro News: असम के गुवाहाटी स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता जोनल रग्बी टूर्नामेंट में झारखंड रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर अप बनने का गौरव हासिल किया है। इस सफलता में बोकारो की दो युवा खिलाड़ियों, सिया कुमारी और महक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: असम के गुवाहाटी स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता जोनल रग्बी टूर्नामेंट में झारखंड रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर अप बनने का गौरव हासिल किया है।

इस सफलता में बोकारो की दो युवा खिलाड़ियों, सिया कुमारी और महक साहू, ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को यह उपलब्धि दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ी डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल की छात्राएं हैं और लगातार अभ्यास करती रही हैं।

स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

इस शानदार सफलता पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, विभा रानी, सुधा सिंह, पार्वती कुमारी और गीता सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram