Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»रांची मेयर की रेस: रमा खलखो को मिला कांग्रेस का साथ, बागियों पर एक्शन
Jharkhand

रांची मेयर की रेस: रमा खलखो को मिला कांग्रेस का साथ, बागियों पर एक्शन

By Samsul HaqueFebruary 10, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
रमा खलखो
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। प्रदेश कांग्रेस ने इस बार चुनावी मैदान में उतरने के साथ-साथ अपने संगठन को एकजुट रखने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसी कड़ी में अनुशासनहीनता के आरोप में मानगो नगर निगम की बागी नेता जेबा खान को छह साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। जेबा ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी और पार्टी समर्थित प्रत्याशी सुधा गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नामांकन दाखिल किया था।

इस खबर को भी पढ़ें : पूर्व मेयर रमा खलखो ने भरा नामांकन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फूंका जीत का शंखनाद

राजधानी रांची की प्रतिष्ठित मेयर सीट पर कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां पार्टी ने पूर्व मेयर और झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो पर भरोसा जताया है, जो ‘बेंच’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में हैं। पार्टी ने इस सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के चार प्रमुख मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जो न केवल चुनावी रणनीति बनाएंगे बल्कि कार्यकर्ताओं में जोश भी भरेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि रांची में मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस समर्थित रमा खलखो हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा समर्थित रोशनी खलखो (चुनाव चिन्ह: बिस्किट) और झामुमो (JMM) समर्थित सुजीत आनंद विजय कुजूर (चुनाव चिन्ह: ईंट) कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हालांकि जेएमएम ने कांग्रेस से अपना उम्मीदवार हटाने का आग्रह किया था, जिसे कांग्रेस ने ठुकरा दिया है।

नगर निकाय चुनाव भले ही गैर-दलीय आधार पर हो रहे हों, लेकिन झारखंड की राजनीति के तीनों बड़े धड़ों—कांग्रेस, बीजेपी और झामुमो ने अपने-अपने समर्थकों को उतारकर इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न बना दिया है। राज्य में 48 नगर निकायों के लिए मतदान 23 फरवरी को होगा और नतीजों का ऐलान 27 फरवरी को किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.