Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सिकल सेल उन्मूलन में झारखंड बना देश का रोल मॉडल: स्वास्थ्य मंत्री
Jharkhand

सिकल सेल उन्मूलन में झारखंड बना देश का रोल मॉडल: स्वास्थ्य मंत्री

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJune 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची सदर अस्पताल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड को सिकल सेल उन्मूलन में देश का मॉडल राज्य बताया। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 25.94 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से सिर्फ 2,099 लोग सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित पाए गए हैं। यह संख्या एक प्रतिशत से भी कम है, जो राज्य सरकार के संगठित प्रयासों का परिणाम है।

मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम और सहिया बहनों की मेहनत की सराहना की और उन्हें “असली हीरो” बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सैलरी बढ़ाने और उन्हें टैबलेट देने की व्यवस्था जल्द की जाएगी ताकि तकनीक की मदद से वे और बेहतर काम कर सकें।

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट स्थापित की जाएगी। साथ ही झारखंड में एक विश्वस्तरीय मेडिको सिटी की योजना पर भी कार्य चल रहा है, जिससे राज्यवासियों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को सिकल सेल मुक्त करने का लक्ष्य है और झारखंड इसमें निर्णायक भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक अबु इमरान ने बताया कि 40 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 25 लाख से अधिक की जांच पूरी हो चुकी है।

मंत्री ने सिकल सेल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नुक्कड़ नाटक की सराहना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.