Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कॉरपोरेशन की ओर से अपनी आय से 20 करोड़ रुपये का डिविडेंड राज्य सरकार को प्रदान किया गया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को यह राशि का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस वित्तीय योगदान के लिए कॉरपोरेशन की सराहना की और पूरे दल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम द्वारा अर्जित लाभ राज्य के विकास कार्यों को गति देने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कॉरपोरेशन को एक प्रोफेशनल कंपनी के रूप में विकसित किया जाए और सुदृढ़ कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ा जाए, ताकि आने वाले समय में लाभ की राशि में और वृद्धि हो सके। उन्होंने दक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों पर विशेष जोर देने को भी कहा।

इस अवसर पर झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरवा राजकमल, कार्यपालक निदेशक संजय कुजूर, महाप्रबंधक अविनाश कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान निगम की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

Share.
Exit mobile version