फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची नगर निगम में लगा जनता दरबार, 24 शिकायतें प्राप्त

Ranchi News: रांची नगर निगम कार्यालय में आज से “जनता दरबार” का आयोजन शुरू किया गया है। यह पहल रांची नगर निगम के प्रशासक द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से की गई है। जनता दरबार का आयोजन हर कार्यदिवस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची नगर निगम कार्यालय में आज से “जनता दरबार” का आयोजन शुरू किया गया है। यह पहल रांची नगर निगम के प्रशासक द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से की गई है। जनता दरबार का आयोजन हर कार्यदिवस में प्रातः 10:30 बजे से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायतें, विवाद और सुझाव सीधे निगम के अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

आज, 03 मई 2025 को आयोजित पहले जनता दरबार में रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से 24 नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। शिकायतों में विभिन्न शाखाओं से संबंधित मुद्दे सामने आए। स्वच्छता शाखा से संबंधित 5, राजस्व शाखा से संबंधित 7, इनफोर्समेंट शाखा से संबंधित 3, विद्युत शाखा से संबंधित 3, जन्म-मृत्यु से संबंधित 1, अभियंत्रण शाखा से संबंधित 3 तथा टाऊन प्लानिंग से संबंधित 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन शिकायतों पर मौके पर ही त्वरित कार्रवाई की गई और समाधान किया गया।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि जनता दरबार में नागरिकों को यह अवसर मिलेगा कि वे निगम की विभिन्न सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं को बिना किसी बाधा के सीधे अधिकारियों के सामने रख सकें। अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन मुद्दों पर तत्काल समाधान संभव होगा, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और अन्य लंबित मामलों का समाधान शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाएगा।

रांची नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। अब नागरिकों को अपने मुद्दों के समाधान के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि वे प्रतिदिन जनता दरबार में अपने मुद्दे उठा सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram