फॉण्ट कनवर्टर NEW

जामताड़ा : साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीता। Aug 01, 2026 By पब्लिक अड्डा , जामताड़ा जामताड़ा, साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर थाना ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी केवाईसी अपडेट करने

अपनी भाषा में पढ़ें

तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीता।

By पब्लिक अड्डा , जामताड़ा
जामताड़ा, साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जामताड़ा साइबर थाना ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करते थे। एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा किया और पुलिस टीम की कार्रवाई का विवरण साझा किया।

जामताड़ा, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहा है अभियान में जामताड़ा साइबर थाना को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना पुलिस ने जामताड़ा एवं मिहिजाम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की जानकारी

यह साइबर अपराधी एटीएम कार्ड बंद होने की बात बताकर केवाईसी अपडेट करने तथा अमेजॉन पे एप पर 10 डिजिट का नंबर डालकर बैंक अकाउंट सर्च कर केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगी करते थे। मामले का खुलासा एसपी शंभू कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया।

पुलिस टीम की कार्रवाई

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार की अगुवाई में टीम गठित की गई। जिसमें थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश मंडल, नीतीश कुमार, मनीष कुमार एवं एसआई हीरालाल महतो सहित अन्य को शामिल करते हुए जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद स्थित विक्रम दां के घर पर छापेमारी की गई। जहां से उसे साइबर अपराध करते हुए रंग के हाथों गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवा से 400 मी उत्तर दिशा की ओर सागवान एवं शीशम के जंगल झाड़ के बीच छापेमारी की गई। जहां से दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान जय कुमार दास एवं हेमंत कुमार दास के रूप में की गई है। इनके विरूद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 48/26 दर्ज किया गया है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram