Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»जमशेदपुर: परशुराम भवन को लेकर बड़ा विवाद, अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
Jharkhand

जमशेदपुर: परशुराम भवन को लेकर बड़ा विवाद, अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित परशुराम भवन में अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। आठ सूत्री ज्ञापन डीसी को सौंपकर जांच और नए चुनाव की मांग की गई है।
By Samsul HaqueSeptember 9, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर-1 स्थित परशुराम भवन इन दिनों विवादों में घिर गया है। भवन के अध्यक्ष डीके मिश्रा पर सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। डीसी की अनुपस्थिति में डीडीसी को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अध्यक्ष की मनमानी, लेखा-जोखा में गड़बड़ी, चुनाव न कराने और भवन के व्यावसायीकरण जैसी शिकायतें दर्ज की गईं।

डीडीसी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच एसडीओ करेंगे। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

छह साल से चुनाव नहीं

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हृदयनंद तिवारी ने कहा कि अध्यक्ष पिछले छह वर्षों से चुनाव कराने से बचते आ रहे हैं। परशुराम भवन, जिसे समाज के लिए बनाया गया था, अब अध्यक्ष के निजी फायदे का साधन बन गया है। गरीब और जरूरतमंद ब्राह्मण परिवार भवन से वंचित हैं जबकि भवन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है।

आठ सूत्री मांगें

सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने भवन निर्माण और खर्च का कभी स्पष्ट हिसाब नहीं दिया। तत्कालीन विधायक मेनका सरदार ने विधायक निधि से भवन निर्माण में मदद की थी, लेकिन उसका भी लेखा-जोखा आज तक सामने नहीं आया।

प्रतिनिधियों का कहना है कि भवन में लाखों की आमदनी टेंट और लाइट वालों से होती है, लेकिन उसका कोई रिकार्ड नहीं दिखाया जाता। भवन को कम शुल्क पर समाज के कामों के लिए उपलब्ध कराने का वादा किया गया था, लेकिन अब अध्यक्ष मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।

एक और आरोप यह है कि अध्यक्ष राजनीतिक और आपराधिक तत्वों से संबंध रखते हैं। इसी कारण समाज के साधारण सदस्य उनके खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं।

मनमानी और गुटबाजी

सदस्यों का कहना है कि अध्यक्ष ने संस्था को अपनी “पॉकेट संस्था” बना लिया है। वह मनमाने ढंग से पदाधिकारियों और सदस्यों को हटाने या जोड़ने का काम करते हैं। कई बार लेखा-जोखा मांगने पर भी कोई लिखित विवरण नहीं दिया गया।

चुनाव कराने की मांग

ज्ञापन में साफ कहा गया है कि यदि संस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बचानी है, तो अध्यक्ष की मनमानी पर रोक लगाई जाए और तुरंत नए चुनाव कराए जाएं। साथ ही भवन का पूरा लेखा-जोखा समाज के सामने रखा जाए।

जांच का आश्वासन

डीडीसी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा है कि एसडीओ को जांच का जिम्मा सौंपा जाएगा और पूरे मामले की पारदर्शी तरीके से जांच होगी। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस कदम से समाज में विश्वास बहाल होगा और परशुराम भवन का उपयोग अपने वास्तविक उद्देश्य के लिए किया जा सकेगा।

ज्ञापन देने वालों में हृदयनंद तिवारी, रामनाथ पांडे, सुनील तिवारी, दशरथ दूबे, रंजय तिवारी, भोला पांडे, सुरेश पांडे, ओमकार झा, अरविंद पांडे, दीपक झा, कृष्ण कुमार उपाध्याय और नीतीश मिश्रा समेत कई सदस्य शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.