फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर मेयर सीट पर घमासान! जितेंद्र सिंह की एंट्री से गुप्ता परिवार को मिली चुनौती?

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव की संभावित घोषणा से पहले ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। फरवरी-मार्च में चुनाव होने की संभावना के चलते विभिन्न दलों और दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, और इसका सबसे बड़ा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव की संभावित घोषणा से पहले ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। फरवरी-मार्च में चुनाव होने की संभावना के चलते विभिन्न दलों और दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, और इसका सबसे बड़ा असर मानगो मेयर पद पर देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस के भीतर मेयर पद को लेकर खासा उथल-पुथल शुरू हो गया है। हाल ही में, झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को मानगो क्षेत्र से मेयर पद का उम्मीदवार घोषित करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, जिससे माना जा रहा था कि कांग्रेस खेमे में तस्वीर साफ हो चुकी है।

जितेंद्र सिंह की दावेदारी से बदले समीकरण

इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी ठोककर सियासी समीकरणों को पूरी तरह से बदल दिया है। जितेंद्र सिंह जमशेदपुर पश्चिम से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी इस घोषणा ने सीधे तौर पर बन्ना गुप्ता को राजनीतिक चुनौती दे दी है।

जितेंद्र सिंह की एंट्री से कांग्रेस के अंदर नई चर्चा और भारी हलचल शुरू हो गई है। हालाँकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि चुनाव पार्टी आधारित होगा या नहीं, लेकिन कांग्रेस नेताओं की बढ़ती दावेदारी यह साफ संकेत दे रही है कि जमशेदपुर में निकाय चुनाव से पहले ही राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram