फॉण्ट कनवर्टर NEW

आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त हुआ जैन मंदिर का गुम्बद, होगा पुनर्निर्माण

Khunti News : शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कर्रा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का गुम्बद (शिखर) क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने की वजह से न केवल मंदिर के शिखर को नुकसान पहुंचा, बल्कि मंदिर में

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti News : शनिवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कर्रा रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर का गुम्बद (शिखर) क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने की वजह से न केवल मंदिर के शिखर को नुकसान पहुंचा, बल्कि मंदिर में लगे कई विद्युत उपकरण भी खराब हो गए।

इस घटना की जानकारी रविवार सुबह लोगों को तब मिली, जब वे पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। शिखर के क्षतिग्रस्त होने की खबर फैलते ही जैन समाज के लोगों में चिंता फैल गई।

सोमवार को जैन धर्मावलंबियों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिखर के पुनर्निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में परम पूज्य 1008 मुनिश्री सुयश सागर जी महाराज और प्रतिष्ठा आचार्य डॉ. अभिषेक शास्त्री ने मार्गदर्शन दिया और शिखर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए।

जैन समाज के सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से मंदिर के शिखर को पुनः पूर्व स्वरूप में लाने का संकल्प लिया। समाज के लोगों का मानना है कि यह सिर्फ एक धार्मिक धरोहर ही नहीं, बल्कि उनकी आस्था का केंद्र भी है, जिसे पहले जैसा भव्य स्वरूप देना जरूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram